फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वीडियो काॅल करने के बाद नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 29 Apr 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
मौके पर पहुंच कर जांच करते पुलिस कर्मी स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हांसी रोड स्थित गीता कॉलोनी में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। लड़की ने फंदा उस समय लगाया जब वह उसकी माता काम पर गई हुई थीं। लौटीं तो शव फंदे से लटका हुआ मिला। जांच में सामने आया है कि खुदकुशी से पहले लड़की ने किसी लड़के को वीडियो काॅल की थी। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है।

लड़की की माता ने बताया कि वह घरों में सफाई करने का काम करती हैं। मंगलवार सुबह वह अपने काम पर चली गई थीं। बेटी घर पर अकेली थी। वह सिलाई मशीन सीख रही थी। बेटी ने कहा था कि मुझे घर से 11 बजे लेने आ जाना। वह जब बेटी को लेने पहुंचीं तो देखा कि कमरे में फंदे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन

मां ने बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी ऐसा कदम उठा लेगी। मां ने बताया कि बेटी ने फंदा लगाने से पहले किसी युवक से वीडियो काॅल पर बात की थी। इसके बाद ही उसने फंदा लगाया। मां ने बताया कि बेटी ने दिवाली वाले दिन भी आत्महत्या की कोशिश की थी। उस समय वह बेटी के पास ही थीं, उसे बचा लिया था।



12 नवंबर को हुई थी पिता की माैत

लड़की की मां ने बताया कि उनके पति की माैत 12 नवंबर को हो चुकी है। बरसी के चलते परिवार यूपी के बहराइच जिला के एक गांव में अपने घर गए थे। 15 दिन गांव में रहने के बाद वह हाल ही में वापस लाैटे थे।
विज्ञापन

-

वर्जन

हांसी रोड पर नाबालिग लड़की के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लड़की वीडियो काॅल पर किसी लड़के से बात कर रही थी। इसके बाद फंदा लगाया है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चैट और वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। -सतीश कुमार, प्रभारी, सदर बाजार चाैकी, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें