फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद पिपली से थर्ड गेट तक सड़क निर्माण पकड़ेगा रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली से थर्ड गेट तक सड़क का अधूरा निर्माण कार्य पांच माह बाद शुक्रवार से फिर शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले बीते रोज अधूरे रोड से परेशानी संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद वीरवार को विधायक सुभाष सुधा ने मौका मुआयना किया। साथ ही निर्माण एजेंसी को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। यही नहीं उन्होंने छह माह में कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिपली से थर्ड गेट तक सड़क निर्माण कार्य ठप होने से शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद वीरवार को विधायक सुभाष सुधा खुद पिपली देवी लाल पार्क के पास पंचकूला की इंद्रपाल एजेंसी द्वारा बनाए गए साइट कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने साइट का निरीक्षण कर इंजीनियर और लोक निर्माण विभाग के एक्सईन अरुण भाटिया से सड़क निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने और निर्धारित छह माह की समय अवधि में पूरा करने के निर्देश भी दिए। विधायक के निरीक्षण के बाद एजेंसी की तरफ से निर्माण सामग्री साइट पर डालना शुरू कर दिया गया। देर रात्रि तक 100 से ज्यादा सामग्री की गाड़ियां साइट पर पहुंच गईं। ऐसे में उम्मीद है कि एजेंसी द्वारा शुक्रवार से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस एजेंसी की एक साथ पांच टीमें निर्माण कार्य शुरू करेंगी। इसमें एक टीम ड्रेनेज वाटर, एक टीम पुल के ऊपर, एक टीम पेवर ब्लॉक लगाने तथा बाकी टीम सड़क का निर्माण कार्य करने में लग जाएंगी। विधायक ने कहा कि एजेंसी को छह माह का समय सड़क का कार्य पूरा करने के लिए दिया गया है और करीब 32 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया गया है। इस बजट में ग्रीलिंग के कार्य को भी शामिल किया गया है।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर होगी पैनी नजर
सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को जांचने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से एक लैब का भी गठन किया गया है। इसके अलावा निर्माण कार्य की सामग्री की जांच थर्ड पार्टी से भी कराई जाएगी। यह जांच बाहर की लैब से होगी। इतना ही नहीं निर्माण सामग्री पर नजर रखने के लिए सेवानिवृत्त एसई और शहर के लोगों को लेकर एक पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईन अरुण भाटिया ने कहा कि एजेंसी द्वारा साइट पर मैटेरियल डालने का काम शुरू कर दिया गया है। साइट इंजीनियर की रिपोर्ट के अनुसार 10 अप्रैल तक पिपली से मोहन नगर तक एक तरफ के खराब हिस्से का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि आगामी दो दिनों में उमरी चौक से लेकर पावर ग्रिड तक एक करोड़ 91 लाख की लागत से बनने वाली सड़क सहित 10 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस शहर की छह सड़कों की फाइल पर मुख्यमंत्री की अनुमति की इंतजार है और 15 सड़कें एसीएस के पास एचआर रेट की बढ़ोत्तरी कराने के लिए पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें