कुरुक्षेत्र। भारत सेवाश्रम संघ में मां दुर्गा की प्रतिमा के विर्सन से पूर्व सिंदूर खेला में हिस?
- फोटो : Kurukshetra
कुुरुक्षेत्र। श्री श्री दुर्गोत्सव समिति की ओर से रेलवे रोड पर श्री भारत सेवाश्रम संघ में चल रहे पांच दिवसीय महोत्सव का विजयदशमी को समापन हो गया। भव्य शोभा यात्रा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का ज्योतिसर नहर में विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में महिलाओं ने सिंदूर खेला किया। जिसमें महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया तथा मां दुर्गा की प्रतिमा का तिलक किया।
समिति के प्रधान अबीर कुमार ने बताया कि नवरात्रि में षष्ठी से दुर्गा पूजा महोत्सव आरंभ किया जाता है। पांच दिन की पूजा अर्चना के बाद विजयदशमी को प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। महिलाएं सप्तमी, अष्टमी और नौवीं को मां दुर्गा का व्रत करती हैं। विजयदशमी को वह अपना व्रत खोलती है। विसर्जन में विशेषकर महिलाएं हिस्सा लेती हैं। विसर्जन से पूर्व महिलाएं एक-दूसरे के साथ सिंदूर खेला करती हैं, जिसमें एक दूसरे को सिंदूर लगाने का प्रचलन है। इस मौके पर राजेश कुमार, नीरज सिन्हा, सुमित, विपिन सरकार, सुमेर सहित महिलाएं मौजूद रहीं।