कुरुक्षेत्र। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कुरुक्षेत्र स्थित इतिहास एवं संस्कृति प्रको
- फोटो : स्रोत : संस्थान
कुरुक्षेत्र। राजकीय पीजी काॅलेज अंबाला छावनी के इतिहास विभाग के विद्यार्थी सोमवार को कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के इतिहास एवं संस्कृति प्रकोष्ठ में इतिहास के प्राचीन ग्रंथों, दुर्लभ दस्तावेजों एवं ऐतिहासिक रिकाॅर्ड से रूबरू हुए।
विद्यार्थियों के साथ इतिहास विभाग के अध्यक्ष डाॅ. अतुल यादव तथा प्रकोष्ठ के राजबीर सिंह ने विद्यार्थियों को इस बारे में रिकाॅर्ड उपलब्ध करवाए।
डॉ. अतुल यादव ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आरंभ की गई नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को विषयानुसार इंटरशिप करवाई जानी है। विद्यार्थियों को इतिहास की सही जानकारी देने के लिए इतिहास के प्राथमिक व मूल स्रोतों से अवगत करवाया जाना आवश्यक है।
इतिहास एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के इस केंद्र में हरियाणा के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों की डायरिया, हरियाणा के अतीत, मध्यकाल के शोर जनरल, पत्र पत्रिकाएं, हरियाणा निर्माण के रिकाॅर्ड आदि बहुमूल्य कागज पत्र हैं। इसके अतिरिक्त आजादी से पूर्व व बाद की विधानसभा के भाषण, शोध ग्रंथ, शोध जनरल से विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया।