फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: काव्यपाठ प्रतियोगिता में आदरूप कौर प्रथम, वरिष्ठ वर्ग में तान्या जीती

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षक व अतिथि। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वर्गीय डॉ. शकुंतला शर्मा की स्मृति में काव्यपाठ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। काव्यपाठ प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की आदरूप कौर प्रथम, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के यथार्थ द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल की खुशप्रीत तृतीय रही। वरिष्ठ वर्ग में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की तान्या ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में अग्रसेन पब्लिक स्कूल के राघव प्रथम, रिपुदमन पब्लिक स्कूल की अर्पिता द्वितीय और गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की हिमांशी तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में गीता विद्या आवासीय विद्यालय की चक्षु ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में वेदिता की कविता प्रस्तुति ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सार्थक साहित्य मंच की ओर से प्रदेश साहित्य व संस्कृति अकादमी, पंचकूला के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी रहे, जबकि अध्यक्षता संस्कृत प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चितरंजन दयाल सिंह कौशल ने की। विशिष्ट अतिथियों में सुधीर कुमार, डॉ. जय भगवान सिंगला और विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ. शकुंतला शर्मा के पुत्र रजनीश और दिनेश ने उनकी साहित्यिक यात्रा और समाज सेवा से जुड़े अनुभव साझा किए। सार्थक साहित्य मंच के वरिष्ठ सदस्य रतन चंद सतन ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षक व अतिथि। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें