फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जयराम गर्ल्स कॉलेज में 570 सीटों पर दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोहार माजरा स्थित सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम गर्ल्स कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए यूजी और पीजी कोर्सों में 570 सीटों पर दाखिले शुरू हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने वाले इस कॉलेज में विभिन्न विषयों के कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसमें मात्र तीन दिन ही बचें हुए हैं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार यूजी स्तर पर बीए एडेड में 180 सीटें, बीबीए में 30 सीटें, बीकॉम एडेड में 60 सीटें, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में 20 सीटें, बीसीए में 30 सीटें, बीएससी फिजिकल साइंस एडेड में 90 सीटें तथा बीएससी सेल्फ फाइनेंस में 20 सीटें निर्धारित की गई हैं, वहीं पीजी स्तर पर एमए इंग्लिश में 40 सीटें, एमए पॉलिटिकल साइंस में 40 सीटें, एमकॉम में 30 सीटें तथा पीजीडी योगा में 30 सीटों पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन

कॉलेज की स्थापना वर्ष 2001 में महान समाजसेवी एवं दार्शनिक स्वर्गीय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से की थी। उन्होंने अपने शिष्य एवं वर्तमान चेयरमैन श्री ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज के साथ मिलकर सरस्वती नदी के किनारे ग्रामीण क्षेत्र लोहार माजरा में इस शिक्षण संस्थान की नींव रखी थी। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। कॉलेज वर्षों से शिक्षा, संस्कार और महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें