फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रिक्त सीटों पर प्रवेश अवसर, फिजिकल/ओपन काउंसलिंग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एडमिशन सेल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों (यूटीडी) में रिक्त स्नातक, इंटीग्रेटेड और एईडीपी कार्यक्रमों के प्रवेश से संबंधित है। प्रशासन ने छात्रों के हित में प्रवेश की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

यह प्रवेश 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ होगा। जिन विभागों में प्रतीक्षा सूची है, वहां 5 अगस्त 2026 तक मौजूदा सूची से प्रवेश होंगे। लोकसंपर्क निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए 30 जुलाई को फिजिकल/ओपन काउंसिलिंग होगी। इसमें सभी पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, चाहे उन्होंने पहले आवेदन किया हो या नहीं। अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक उपस्थित होना होगा। संबंधित विभाग मेरिट सूची बनाएंगे और मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन करेंगे। चयनित छात्रों को 31 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। रिक्त सीटों की संख्या प्रवेश वापसी के कारण बदल सकती है, इसलिए विभागों से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी गई है।

प्रमुख पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटें
फिजिकल/ओपन काउंसिलिंग कई प्रमुख पाठ्यक्रमों के लिए होगी। एमटेक एप्लाइड जियोलॉजी में 12, बीएससी जियोलॉजी प्रोफेशनल में 25, बीए-बीएड में 3 और बीकॉम-बीएड में 44 सीटें हैं। बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में 14, बीएससी मल्टीमीडिया में 5 सीटें रिक्त हैं। बीवोक इंडस्ट्रियल बायोकेमिस्ट्री में 20 तथा बीवोक एनवायरनमेंटल साइंस एंड सस्टेनेबिलिटी में 27 सीटें उपलब्ध हैं। पात्र अभ्यर्थी सभी आवश्यक मूल दस्तावेज के साथ संबंधित विभाग में उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें