फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन का ऑनलाइन पोर्टल आज खुलेगा। विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है तथा पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक ब्रांच की ओर से जारी किए गए एडमिशन शेड्यूल के अनुसार पीजी पाठ्यक्रमों के एमए, एमएससी, एमकॉम, बीलिब,एमलिब, एमएचएमएंडसीटी, एमटीटीएम, एमबीए, एमबीए एसएफएस, बीएड स्पेशल एजुकेशन वीआई, एमएड स्पेशल एजुकेशन, एमपीएड, बीपीएड, पीजी डिप्लोमा इन योगा, एमएफए, एमटेक फार्मेसी, एमसीए, पीजी डिप्लोमा इन वुमेन स्टडीज, पीजी डिप्लोमा इन फ्लोरीकल्चर, पीजी डिप्लोमा इन नॉलेज ट्रेडिशंस इन संस्कृत एंड आइडियोलॉजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से शुरू होंगे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा भी एलएलएम (रेगुलर) में दाखिला लेने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. अमित लूदरी ने बताया कि सत्र 2022-23 से एलएलएम (रेगुलर) में कुल सीटों की संख्या 30 से बढ़ाकर 100 कर दी गई हैं। विद्यार्थी एलएलएम में ग्रुप ए से ग्रुप के तक कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। विद्यार्थी विकल्प के तौर पर इंटरनेशनल लॉ, क्रिमिनल लॉ, बिजनेस लॉ, लेबर लॉ, एनवायरमेंट लॉ, ज्यूरी प्रूडेन्स, संविधान, फैमिनिस्ट लॉ, साइंस एंड टेक्नोलॉजी लॉ, ह्यूमन राइट्स लॉ, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ इत्यादि।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के एमएससी ग्राफिक्स, एनिमेशन एंड मल्टी मीडिया व प्रिंटिंग ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग टेक्नालाजी में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन आज मंगलवार से शुरू हो जाएंगे, जिनकी अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित है। कोर्स में दाखिले की प्रथम सूची 8 सितंबर को लगेगी व इसके लिए फीस 12 सितंबर तक जमा करानी होगी। वहीं सीटें रिक्त रहने पर दूसरी सूची 16 सितंबर को व फीस 19 सितंबर तक जमा करानी होगी। तीसरी सूची 24 सितंबर व फीस 29 सितंबर तक, अंतिम सूची 6 अक्तूबर व फीस 10 अक्तूबर तक जमा करानी होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी डिप्लोमा पुरातत्व में भी ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन के लिए अधिसूचना जारी की है। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुवि के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग में एसएफएस कोर्स के तहत पीजी डिप्लोमा पुरातत्व में 40 सीटों के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से कर सकते हैं। कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितम्बर निर्धारित है। इस कोर्स में दाखिले की प्रथम सूची 19 सितंबर को लगेगी व इसके लिए फीस 22 सितंबर तक जमा करानी होगी। वहीं सीटें रिक्त रहने पर दूसरी सूची 28 सितंबर को व फीस 30 सितंबर तक जमा करानी होगी। तीसरी सूची 4 अक्तूबर व फीस 7 अक्तूबर तक, अंतिम सूची 13 अक्तूबर व फीस 15 अक्तूबर तक जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें