फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश से पहले हरकत में प्रशासन, डीसी ने परखी सीवरेज व्यवस्था

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव बाहरी में सीवरेज व्यवस्था का निरीक्षण करते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा व अन्य - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मानसून की दस्तक से पहले जिला प्रशासन ने शहर में जलभराव रोकने की तैयारी तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मंगलवार को गांव बाहरी और झांसा रोड का दौरा कर सीवरेज व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बारिश के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीवरेज लाइन, पानी निकासी व्यवस्था और सफाई कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर सीवरेज व्यवस्था कमजोर है, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए और समय रहते नालों व सीवरेज लाइनों की सफाई पूरी की जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने एसडीएम अमन कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश ढांडा और संबंधित विभागों के अधिकारियों से सफाई एवं जल निकासी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी पानी निकासी में दिक्कत की आशंका है, वहां तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें