फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने स्कूल का औचक निरीक्षण कर जाना हाल

Thu, 08 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी धर्मबीर सिंह ने बुधवार को लाडवा के ठाकुरी देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छात्राओं से बातचीत की, साथ स्टाफ से भी समस्याओं की जानकारी ली। एडीसी ने विद्यालय में मीड डे मील की जांच करने के साथ-साथ विद्यालय में बने शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकारी प्रधानाचार्य जयभगवान से बातचीत कर विद्यालय में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल के खस्ताहाल भवन को लेकर चिंता जाहिर की और इसे गिराकर नई बिल्डिंग बनाने की बात कही। कार्यकारी प्रधानाचार्य जय भगवान, मदन लाल शर्मा, रामपाल सैनी, सत्यवान, सुनीता, सुदेश, जसविंद्र समेत अन्य स्टाफ ने उनको बताया कि विद्यालय में इस समय पांच सौ से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन खस्ताहाल भवन के कारण इन बच्चों का बैठाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द इसको लेकर कार्रवाई करेंगे और इस पुराने भवन को गिराकर, नए भवन का निर्माण होगा। उन्होंने छात्राओं से भी विद्यालय में पढ़ाई तथा अन्य दिक्कतों को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें