बॉलीवुड स्टार अभिनेत्री हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने इस्कॅान मंदिर ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) में पहुंच कर श्री शील प्रभुपाद जी को पुष्प अर्पित किए तथा श्रीश्री गौर निताई एवं भगवान जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की आरती में शामिल हुईं। हेमा मालिनी ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर शनिवार रात को पुरुषोत्तमपुरा बाग में कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। कार्यक्रम के बाद रविवार सुबह हेमा मालिनी ने श्री शील प्रभुपाद जी को पुष्प अर्पित किए तथा आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दा, दिल्ली से आए इस्कॉन के राष्ट्रीय संपर्क निर्देशक ब्रजेंद्र नंदन दास तथा प्रोजेक्ट के मुख्य इंजीनियर जगत साक्षी प्रभु के साथ निमार्णाधीन कृष्ण-अर्जुन मंदिर का अवलोकन किया।
उन्होंने प्रोजेक्ट के अवलोकन के बाद कहा कि सारे विश्व में यह एक ही मंदिर होगा जो कृष्ण-अर्जुन का होगा और बहुत ही भव्य होगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक मंदिर के शीघ्र निर्माण के लिए देशवासियों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने इस्कॉन भक्तों को विश्वास दिलवाया कि आने वाले 5 सालों में मंदिर का निर्माण पूरा होने पर वह यहां पर अपना लाइव कार्यक्रम देने के लिए अवश्य आएंगी। इस अवसर पर इस्कॉन प्रचार समिति के चेयरमैन सीतापति दास, सिंहस्त्रभुज प्रभु, संपर्क सचिव प्रचेतादास, इस्कॉन कुरुक्षेत्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियगोबिंद प्रभु आदि उपस्थित थे।
हेमा बोली भैया इसका एक डिब्बा मेरी गाड़ी में रख देना
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी जब गीता जन्मस्थली ज्योतिसर के निकट निर्माणाधीन इस्कॉन टेंपल पहुुंची तो आरती में भाग लेने के बाद उन्होंने कन्हैया के प्रसाद में पहले स्पंजी रसगुल्ला चखा। मंदिर के सेवक जब उनके लिए पानी लेकर पहुंचे तो उन्होंने पानी की जगह नारियल पानी ही लेने की इच्छा जाहिर की। यहां मंदिर में प्रसाद में मेरी चेरी हेमा मालिनी को इतनी पसंद आई की उन्होंने पूरी एक डिब्बा मेरी गाड़ी में रख देना