फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंटा गाड़ने को लेकर पुलिस से भिड़े आप कार्यकर्ता

Sat, 24 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
खूंटा गाड़ने को लेकर पुलिस से भिड़े आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के खूंटा गाड़ अभियान के तहत शुक्रवार को सीएम कैंप आफिस के बाहर खूंटा गाड़ने को लेकर आप कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प हो गई। करीब आधे घंटे तक पुलिस और कार्यकर्ता आमने सामने रहे। इस दौरान काफी देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में आप कार्यकर्ताओं ने कैंप आफिस से करीब 500 मीटर दूर ही सड़क के बीच खूंटा गाड़ दिया और गाय को बांध दिया। इसके कुछ मिनटों के बाद ही पुलिस ने गाय को खोलकर साइड में बांध और बाद में तहसीलदार की मौजूदगी में गाय को गोशाला में छुड़वाया दिया गया। शनिवार सुबह 11 बजे आप कार्यकर्ता पुरानी सब्जी मंडी में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के शक्ल में गाय को लेकर कार्यकर्ता कुंजपुरा रोड से होते हुए अस्पताल चौक से माडल टाउन पहुंचे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, कार्यकर्ता बारिश के बीच ही नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यहां पर पुलिस ने सीएम कैंप आफिस से पहले ही बेरिगेट्स लगा रखे थे।

कैंप आफिस जाने को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की, हालांकि वे बेरिगेट्स नहीं हटा पाए। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी तीखी नोक झोंक भी हुई। आप के सैकड़ों कार्यकर्ता ने विरोध स्वरूप पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब आधे घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद आखिरकार कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क में ही पुलिस की जिप्सी के सामने ही खूंटा गाड़ दिया और वहीं पर गाय को बांध दिया। गाय बांधने के बीस मिनट बाद नायब तहसीलदार राज बक्स ने आकर गाय को गोशाला में छुड़वाया। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस तैनात रही। सीएम कैंप आफिस के बाहर सिविल लाइन थाना प्रभारी मनोज कुमार, सिटी थाना प्रभारी व सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर रहे, साथ डीएसपी सिटी विवेक चौधरी भी मौके पर ही डटे रहे। खूंटा गाड़ अभियान में जिलाध्यक्ष अमित प्रोचा, जिला सचिव सुरेश कक्कड़, उपप्रधान जगदीप राणा, हरमीत सिंह, मन्नू भाई, सैराज गुप्ता, रामपाल मान, पूर्ण सिंह कांबोज, रामपाल बजीदा, सोयब आलम, परविंद्र सिंह, अनिल पांचाल, जेपी शेखपुरा व जिले सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोई भाजपा नेता नहीं पहुंचा गाय बांधने के बाद
आप ने प्रशासन को 1 घंटे का अल्टीमेटम दिया कि बीजेपी नेता या कोई प्रशासनिक अधिकारी गाय को अपने घर ले जाए। इसके बाद पुलिस सिक्योरिटी इंचार्ज राजेंद्र ने गाय को खोलकर एक पेड़ से बांध दिया, जिसके बीस मिनट बाद नायब तहसीलदार राजबख्श ने गाय को गोशाला पहुंचाया। हालांकि, इस दौरान कोई भी भाजपा नेता मौके पर नहीं पहुंचा।

महीने बाद गाय सड़कों पर दिखी तो दोबारा शुरू होगा अभियान
इस दौरान जयहिंद ने कहा कि आप का यह खुट्टा गाड़ अभियान का पहला फेज खत्म नवीन जयहिंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और सांसद राजकुमार सैनी को बीजेपी के खुले सांड है। सीएम और पीएम को इन दोनों को खुट्टे पर बांध देना चाहिए नहीं तो आम आदमी पार्टी इनका खुट्टा गाड़ देगी। जयहिंद ने कहा कि इन दोनों की जुबान पर लगाम जरूरी है, दोनों ही नेता बेकार की बातों में ज्यादा समय लगाते हैं। उन्होंने कहा कि अनिल विज ट्वीटर मंत्री है, वह ट्वीट कर रहे है कि आप पार्टी को अपने मंत्रियों को खुट्टे पर बांधना चाहिए, लेकिन आप ने ऐसे लोगों को साथ की साथ पार्टी से निकाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक विधायक और एक मंत्री बलात्कार के आरोपी हैं। दोनों को पार्टी ने अभी तक पार्टी से नहीं निकाला है।

शहर में नहीं मिली गाय, बल्ला से लेकर आए
आप पार्टी के खुट्टा गाड़ अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को शहर में एक भी गाय नहीं मिली। हालांकि, शहर में सैकड़ों की संख्या में गोवंश सड़कों पर घूम रहा है। आप कार्यकर्ता बल्ला गांव से गाय को कैंटर में लेकर 11 बजे पुरानी सब्जी मंडी में पहुंचे और मंडी में गाय को बांधे रखा। प्रदर्शन के दौरान गाय और बछड़ा को कैंटर में चढ़ाकर सीएम कैंप हाउस तक ले जाया गया। पुलिस द्वारा 500 मीटर पहले रोक लिए जाने के कारण सडक़ के बीच में ही खुट्टा गाड़ कर गाय को बांध दिया। गाय के साथ उसका बछड़ा भी वहीं खड़ा रहा।
विज्ञापन

बारिश आने के बाद आधे कार्यकर्ता पहुंचे खुट्टा गाड़ स्थल पर
पुरानी सब्जी मंडी में चलने से पहले ही तेज बारिश शुरू हो गई। 2 बजकर 25 मिनट पर कार्यकर्ता मंडी से बारिश में चल पड़े। आधे कार्यकर्ता बारिश के कारण मंडी में रुके रहे। आधे कार्यकर्ता ही खुट्टा गाड़ स्थल तक ही पहुंच पाए। आप कार्यकर्ताओं को 1 बजे खुट्टा गाड़ना था, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष के लेट आने और बारिश आने के कारण कार्यकर्ता लेट हो गए और 3 बजकर बीस मिनट पर खुट्टा गाड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें