फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गलियों और चौराहों पर कूड़ा डाला तो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वच्छ सर्वेक्षण में धर्मनगरी को टॉप-टेन में शामिल करने के लिए प्रशासन की कवायद जारी है। हालांकि इस संबंध में पिछले दिनों भी धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चलाया गया था लेकिन समय के साथ धीमा पड़ गया था लेकिन अब फिर से अभियान को तेज किए जाने की तैयारी है।
वीरवार को जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने अधिकारियों के साथ बैठक कर धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने की रणनीति तैयार की और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर की गलियों और चौराहों के आसपास कूड़ा डालने वाले लोगों की अब खैर नहीं होगी। उन पर अब सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जाएगी। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की तरफ से कुछ जगह निर्धारित की है जहां लोग कूडा डालना नहीं छोड़ रहे। ऐसी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डालने वाले लोगों के चालान कर जुर्माना किया जाएगा।
डीएमसी ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नए सिरे से योजना तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर के नागरिकों की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए स्वच्छता अभियान को एक जन आंदोलन का रूप देना है। यह तभी संभव होगा जब अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर थानेसर को स्वच्छ शहर बनाने के प्रति जागरूक करेंगे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संदेश पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपायुक्त नेहा सिंह के नेतृत्व में शहर को स्वच्छ बनाने में अथक प्रयास शुरू किए जा चुके हैं और इसके सार्थक परिणाम भी नजर आ रहे हैं लेकिन शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण की टॉप रैंकिंग में शुमार करने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्य का आबंटन कर दिया गया है। यह अधिकारी, कर्मचारी विद्यालयों, होटल संचालकों को जागरूक करेंगे, पार्कों, शौचालयों, बस स्टैंड और कार्यालयों की सफाई की तरफ विशेष ध्यान देंगे। इस बैठक में नप ईओ राजेश कुमार, नप अधिकारी के एल बठला, मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल, विकास, अभिषेक एवं आई ई सी एक्पर्ट बीरेंद्र कुमार भारद्वाज उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें