बाबैन। शोभा यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्धालु। संवाद
बाबैन। खिडकी विरान गांव में माता काली मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडितों ने वेद मंत्रों के उच्चारण और कलश यात्रा के साथ किया।
पंडित पुनीत शर्मा ने बताया कि माता काली मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए सात मार्च को गांव में धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। पंडित पुनीत शर्मा ने बताया कि यह समारोह न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए गांव के सभी श्रद्धालुओं में उत्साह है। इस मौके पर प्रधान देवी चंद, यशपाल, टिंकू, राजेश कुमार, रामकुमार, तारा चंद, कृष्ण कुमार, नरेंद्र कुमार, बिंद्र, धर्मबीर व अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।