फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यातायात नियम न मानने वालों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला यातायात पुलिस की ओर से यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 124 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही पुलिस ने बगैर कागजात वाले सात वाहनों को जब्त भी किया। यातायात प्रभारी शहर राम करण ने बताया कि शहर और हाईवे पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से शहर में नाकाबंदी भी की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गलत पार्किंग का एक, गलत दिशा में वाहन चलाने के 17, बिना हेलमेट के 19, ट्रिपल राइडिंग के नौ, तेज गति से वाहन चलाने के 22, लेन चेंज के 47, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने के पांच, गलत नंबर प्लेट के तीन समेत कुल 124 वाहनों के चालान किए। इन वाहन के चालकों पर 2.74 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया साथ ही बगैर कागजात वाले सात वाहनों को जब्त भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें