फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कचरा डाला तो होगी कार्रवाई : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को स्वच्छता सर्वेक्षण की टॉप रैंकिंग में शुमार करने के लिए अभी तक किए गए प्रयास नाकाफी है। इसके लिए नए सिरे से योजना तैयार करनी होगी। लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करना होगा वहीं खुले में कचरा डालने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्य का आबंटन कर दिया गया है। इतना ही नहीं शहर की गलियों और चौराहों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर अब सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जाएगी। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की तरफ से कुछ जगह निर्धारित की है जहां लोग कूड़ा डालने से नहीं हट रहे। ऐसी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डालने वाले लोगों के चालान कर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के नागरिकों की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए स्वच्छता अभियान को एक जन आंदोलन का रूप देना है। यह तभी संभव होगा जब अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर थानेसर को स्वच्छ शहर बनाने के प्रति जागरूक करेंगे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संदेश पहुंचाएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि थानेसर शहर को स्वच्छता की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रशासकीय अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतर चुके हैं तथा इस जिले को स्वच्छता की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाने के लिए शहर के चौराहों पर छोटे-बड़े हर तरह के पोस्टर के साथ ही दीवारों पर स्वच्छता संबंधित पेंटिंग, पंपलेट वितरण, गीले सूखे कचरे की पहचान संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आमजन मानस से क्या रोजाना आपके घर या दुकान से कूड़ा उठाने ले लिए कोई आता है, आवासीय क्षेत्र की सफाई नियमित झाडू लगाने की स्थिति कैसी है घर में सूखा कचरा और गीला कचरा अलग-अलग किया जाता है या नहीं, कचरा उठाने वाले अलग-अलग श्रेणियों में लोड करता है या सबको मिला देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें