फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्मैक तस्करी मामले में नशीला पदार्थ मंगवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस की सीआईए दो की टीम ने स्मैक तस्करी के एक मामले में नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोप में बाबैन के डेरा बाजीगर के रहने वाले आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार आठ जून टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहाबाद स्थित अमन होटल के पास कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी दो आरोपियों राजकुमार उर्फ राज और जगदेव सिंह उर्फ गग्गु को कार सहित काबू किया था। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 264 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना शाहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि बरामद नशीला पदार्थ बाबैन निवासी सोनू ने मंगवाया था। इसी आधार पर सीआईए-2 की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन



99 किलो से अधिक चूरा पोस्त सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने करीब एक क्विंटल चूरा पोस्त बरामदगी मामले में नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में पंजाब के मोहाली जिला के संगौली निवासी सोहन सिंह उर्फ सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार 17 जून को सीआईए-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहाबाद स्थित मीना मार्केट के पास जीटी रोड पर कार्रवाई करते हुए कैंटर चालक निर्मल सिंह निवासी भरेली जिला पंचकूला को काबू किया था। कैंटर की तलाशी के दौरान चार कट्टों से 99 किलो 53 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई है। इस संबंध में थाना शाहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले आरोपी सोहन सिंह उर्फ सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया।


ट्रैक्टर बैटरी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, बैटरी और नकदी बरामद

कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बैटरी और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिंजढ़पुर गांव के रहने वाले रमनदीप उर्फ रमन के रूप में हुई है। ठसका अली निवासी किसान सुरेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर में रखी ट्रैक्टर की बैटरी 16 जून को चोरों ने चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना इस्माईलाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीआईए-दो टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रमनदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रैक्टर बैटरी तथा आठ हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें