फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता महोत्सव मेले में चोरी का आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास जप जी सिंह की अदालत ने 2019 के गीता महोत्सव मेले के दौरान ब्रह्मसरोवर में लगी एक स्टॉल से बैग चोरी के मामले में आरोपी संदीप उर्फ रवि को बरी कर दिया। वहीं दूसरे आरोपी संजीव उर्फ विमल की मौत होने से उसके खिलाफ कार्यवाही पहले ही समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन

मामला नवंबर 2019 का है, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान पांडिचेरी निवासी ए. लक्ष्मी ने स्टॉल नंबर 50 लगाया था। 27-28 नवंबर की रात जब वह लघु शंका के लिए गई, तो उनके स्टॉल से 22 लेडीज व जेंट्स बैग चोरी हो गए। शिकायत पर केयूके पुलिस थाने में दर्ज मामले मेें जांच में संदीप उर्फ रवि और संजीव उर्फ विमल को आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें