कुरुक्षेत्र। सीआईए ने नशे की तस्करी करने के आरोपी को अदालत मेें पेश किया। अदालत ने आरोपी सादिक उर्फ लल्लू निवासी घाटमपुर जिला सहारनपुर यूपी को कारागार भेज दिया। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने 14 नवंबर को गुप्त सूचना पर गांधी नगर निवासी महिला को गली-दो से काबू किया था। महिला पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 277.74 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि यह स्मैक सादिक ने उसे सप्लाई दी थी। आरोपी की निशानदेही पर नशा तस्करी करने के आरोपी सादिक को गिरफ्तार किया। संवाद
नशे की गोलियाें की तस्करी करने वाला काबू
कुरुक्षेत्र। सीआईए ने नशे की गोलियां सप्लाई करने के आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी दिनेश अरोड़ा निवासी रामनगर जिला करनाल को जमानत दे दी। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने नौ नवंबर को गुप्त सूचना पर राकेश कुमार निवासी दबखेड़ी को क्लीनिक की आड़ में नशे की गोलियां रखने के आरोप में काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1700 नशे की गोलियां बरामद हुईं थी। आरोपी के विरुद्ध थाना केयूके में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि दिनेश अरोड़ा ने उसे गोलियां सप्लाई की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
दो आरोपी जेल भेजे
लाडवा। ट्रांसफार्मर का सामान चुराने के अलग-अलग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी खेमचंद व शिव कुमार उर्फ गोविंदा निवासी देवापुर जिला संभल यूपी को कारागार भेज दिया। थाना लाडवा में एसडीओ बिजली विभाग लाडवा के कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के बताया था कि 11 जुलाई की रात्रि को रणधीर सिंह निवासी बधारपुर और विनोद कुमार के खेतों से 16 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी खेमचंद व शिव कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur