कुरुक्षेत्र। नौ महीने पहले दुकानदार को जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तारकिया। थाना सदर थानेसर में एक जून को दर्ज शिकायत में महिंद्र सिंह निवासी उमरी ने बताया था कि उसकी गांव उमरी में इंद्री रोड पर फोटोग्राफी की दुकानहै। एक जून की करीब शाम साढ़े पांच बजे वह अपनी दुकान के अंदर आराम करने के लिए लेटा हुआ था।
उसी समय तीन नकाबपोश युवक डंडे, बिण्डे व एक युवक पिस्टल के साथ उसकी दुकान में घुस आए। दो युवकों ने उस पर डंडों से हमला किया तो तीसरे ने जान से मारने की नीयत फायर किया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी विशाल उर्फ विक्की सोढ़ी निवासी सोढ़ी को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में शामिल तफ्तीश कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद