फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ बेचने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कुरुक्षेत्र की टीम ने सर्विस स्टेशन की आड़ में नशीला पदार्थ बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमनदीप निवासी हरिगढ़-भोरख के कब्जे से 900 ग्राम डोडा/चूरा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन

ब्यूरो के डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम इस्माईलाबाद में चम्मूकलां चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि अमनदीप ने इस्माईलाबाद के चम्मू कलां चौक के पास सर्विस स्टेशन किराए पर लिया हुआ है। इसकी आड़ में अमनदीप डोडा पोस्त बेचने का धंधा भी करता है। आज भी वह पॉलिथीन में डोडा पोस्त लेकर अपने सर्विस स्टेशन के बाहर खड़ा है। सूचना पर टीम ने चौक के पास से एक युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 900 ग्राम डोडा/चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें