फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार रुपये में देसी कट्टा और कारतूस बेचने का आरोपी काबू, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र। लाडवा से देसी कट्टे 315 बोर और चार कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने देसी कट्टा बेचने के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सप्लायर कुनाल हरजाई वासी बैंक कॉलोनी यमुनानगर ने कट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी मोहम्मद सैफ उर्फ मांगा खान निवासी कांसापुर (यमुनानगर) को चार हजार रुपये में देसी कट्टा बेचा था। पुलिस ने कुनाल हरजाई को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर मोहम्मद सैफ उर्फ मांगा खान को जिंदल पार्क लाडवा के पास से एक देसी कट्टा 315 बोर के साथ काबू किया था। कट्टे की जांच करने पर उसमें से चार कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में असलहा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने एक देसी कट्टा व चार कारतूस कुनाल हरजाई से चार हजार रुपये देकर खरीदा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सप्लायर कुनाल को गिरफ्तार कर लिया तथा कब्जे से चार हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें