फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवती से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
लाडव। पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
लाडवा। पुलिस ने युवती को ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने के आरोपी अजैब सिंह उर्फ़ जैब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि 21 मई 2026 को पुलिस को एक गांव वासी युवती ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसके पिता आरोपी अजैब सिंह के पास नौकरी करते थे, इस कारण आरोपी का उनके घर आना-जाना था। एक दिन उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। इसमें आरोपी की पत्नी और आरोपी के दोस्त पृथ्वी ने भी उसका साथ दिया है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब घर वालों ने उसका रिश्ता तय कर दिया तो आरोपी ने उन पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने अपने एक साथी पृथ्वी के सहयोग से उनके अश्लील वीडियो उनके होने वाले मंगेतर को भेज कर वायरल कर दिए जिसके बाद उनका रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन

युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की गई। तफ्तीश के दौरान पीड़ित लड़की के बयान अदालत में दर्ज करवाए गए और मेडिकल परीक्षण करवाया गया। 21 मई को टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें