फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फर्जी रजिस्ट्री बनाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। पांच महीने पहले फर्जी तरीके से घर की रजिस्ट्री बनाने के मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवजोत सिंह निवासी किशनगढ़ ने 23 हजार रुपये लेकर रजिस्ट्री बनाई थी। पुलिस में 28 जून को दर्ज शिकायत में सुरेश कुमार निवासी रावल खेड़ी ने बताया था कि वह दो मई को शाहाबाद तहसील में अपने घर की रजिस्ट्री कराने गया था। उसके लिए उसे बैंक से लोन लेना था। तहसील में नवजोत सिंह ने उससे 23 हजार रुपये लेकर मिलीभगत कर फर्जी तरीके से उसके घर की रजिस्ट्री बनाकर दी थी। रजिस्ट्री को बैंक से लोन लेने के लिए दिखाया तो रजिस्ट्री फर्जी पाई गई थी। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी नवजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



मोबाइल व पर्स चोरी करने का आरोपी काबू
शाहाबाद। मोबाइल व पर्स चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साजन निवासी संभालखी दुकान से मोबाइल व पर्स चुराकर फरार हुआ था। थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में राजीव कुमार निवासी बलाड़ खुर्द जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ने बताया था कि वह होटल में वेटर का काम करता है। वह हेयर ड्रेसर की दुकान पर बाल कटवाने गया था। उसने अपना मोबाइल और पर्स मेज पर रख दिया था। इसी दौरान उसका मोबाइल व पर्स चोरी हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी साजन को मोहड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें