फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा

Tue, 04 Jun 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। अमेरिका भेजने के नाम पर 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी केशव गोयल निवासी विद्यानगर जयपुर राजस्थान ने 50 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का झांसा दिया था। थाना सदर में दर्ज शिकायत में रुआं निवासी महिला ने बताया था कि जुलाई 2019 में केशव गोयल ने उसके बेटे को सात लाख रुपये में दुबई और आर्मेनिया भेजा था। आरोपी ने उसे आश्वासन दिया था कि यहां से उसके बेटे को अमेरिका भेज दिया। इस एवज में आरोपी ने उससे कुल 31 लाख रुपये अलग-अलग समय पर लिए थे। इसके बाद भी आरोपी ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा था। रुपये मांगने पर आरोपी ने धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसडीयू ने करते हुए आरोपी केशव गोयल को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन



अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
इस्माईलाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक व्यक्ति को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ गुतरु निवासी तलहेड़ी हाईवे पर अफीम बेचने की फिराक में खड़ा था। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम नेशनल-हाईवे 152 डी पर तलहेड़ी-चनालहेड़ी पुल के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस कुमार अफीम बेचता है। आज भी अपने गांव के पास अफीम बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर एक युवक को काबू किया। पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 105 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें