फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्लॉट बेचने के नाम पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक निवासी शीला नगर ने 85 लाख रुपये में प्लॉट बेचने का इकरार किया था।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में प्रवीन कुमार निवासी कृष्णा नगर गामड़ी ने बताया था कि अमीन गांव में उसकी खल-चोकर की दुकान है। आरोपी दीपक ने वर्ष 2022 में राम मेहर निवासी करनाल का 100 फुटा रोड का कॉमर्शियल प्लॉट दिखाया था। 16 अप्रैल 2022 को उसने प्लॉट की कीमत 85 लाख रुपये बताई थी। बात तय होने पर उसने 10 लाख रुपये आरोपी को नकद दिए थे।
आरोपी ने प्लाॅट का नकली बयाना करके उससे 24 लाख रुपये हड़प लिए थे। उसने आरोपी से प्लॉट की निशानदेही मांगी तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में उसने छानबीन कराई तो राम मेहर के नाम पर कोई प्लॉट नहीं था। उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी दीपक को पुराने बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें