फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक गिरफ्तार, 400 ग्राम अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए ने एक व्यक्ति काे 400 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम सेक्टर-दो तीन कट के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि सिपाही लाल अफीम बेचने का धंधा करता है। वह अफीम बेचने की फिराक में पिपली पैराकीट के पास घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने पैराकीट के पास पहुंचकर निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को पैराकीट के पास एक व्यक्ति घूमाता दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 400 ग्राम अफीम बरामद हई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें