फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जर्मनी भेजने के नाम पर 8.66 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जर्मनी की जगह युवक को रसिया भेजकर 8.66 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी कर्मचंद वासी दबखेड़ी ने शिकायतकर्ता के बेटे को 14 लाख में जर्मनी भेजने का झांसा दिया था। आरोपी ने युवक को रसिया भेजकर परिजनों से और पांच लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में ऊषा देवी निवासी दबखेड़ी ने बताया था कि जनवरी 2022 में गांव के ही कर्मचंद ने उसके बेटे अभिषेक को जर्मनी भेजने का आश्वासन दिया था। 14 लाख रुपये में बात तय होने पर उसने 15 मार्च 2022 को अभिषेक के कागजात के साथ दो लाख रुपये नकद कर्मचंद को दिए थे। जून में कर्मचंद ने अभिषेक का रसिया का वीजा दिखाकर और रुपये मांगे थे। आरोपी ने आश्वासन दिया था कि रसिया से उसे जर्मनी भेज देगा। पांच जुलाई को उसने आरोपी को चार लाख रुपये नकद दिए थे। उसके बाद 28 जुलाई को 1.31 लाख और 1.05 लाख लेकर आरोपी ने अभिषेक को 29 दिन का वीजा देकर रसिया भेज दिया था। यहां से कई दिन तक आरोपी ने अभिषेक को आगे नहीं भेजा और पांच लाख रुपये की मांग करता रहा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें