फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जानलेवा हमला करने का आरोपी रिमांंड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले चाकू से हमला कर युवक को जख्मी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकुश उर्फ गोली निवासी झांसा के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ साल 2021 में भी जानलेवा हमला करने का मामला थाना झांसा में दर्ज है।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दो जनवरी को दर्ज शिकायत में दिलबाग सिंह हाल निवासी विकास नगर कुरुक्षेत्र ने बताया था कि दीपक हाल निवासी विकास नगर उसके ऑफिस में काम करता है। वह दो जनवरी की शाम करीब सात बजे दीपक के साथ ऑफिस बंद करके गाड़ी पीछे कर रहे थे। उसी समय बाइक पर आए एक युवक ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक अड़ा दी थी। दीपक ने उसे बाइक हटाने के लिए कहा तो युवक और दीपक के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान युवक ने दीपक पर चाकू से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया था। उसने अपने दोस्त दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि उसने आरोपी से चाकू छीन लिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें