फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शराब पीकर हंगामा करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान विनोद कुमार निवासी चीका जिला कैथल के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि छह फरवरी को थाना लाडवा की टीम इंद्री रोड के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पकड़ा गया आरोपी शराब के नशे में हंगामा काट रहा था। उसे पकड़ लिया गया। जिसे बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन




धोखाधड़ी का आरोपी पानीपत से गिरफ्तार
शाहाबाद। विदेश भेजने के नाम पर 28 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्रम उर्फ विक्की वासी देहरा जिला पानीपत के रूप में हुई है। मदन लाल निवासी स्टेशन माजरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने विक्रम उर्फ विक्की, भगत व बलिंद्र से बात की। उन्होंने 40 लाख रुपये में विदेश भेज देने का झांसा दिया। पांच लाख रुपये पहले और बाकी के रुपये बाद में देने की बात तय की। जिसके बाद आरोपी विक्रम के दिए खातों में किस्तों में 28 लाख 28 हजार रुपये जमा करवा दिए। जून 2024 को आरोपी ने मदन के बेटे को चीन और थाईलैंड घुमाकर वापस दिल्ली भेज दिया। जिसकी शिकायत पर थाना शाहाबाद में धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच के बाद उक्त आरोपी को पानीपत से गिरफ्तार कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।



तार चोरी करने के आरोपी जेल भेजे
कुरुक्षेत्र। ट्यूबवेल से तार चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुदेश कुमार वासी कमौदा ने बताया कि 18 जनवरी की रात को उसके ट्यूबवेल से लगभग 50 मीटर तार चोरों ने काट लिया। काटे गए तार को उसके ट्यूबवेल पर बने कमरे पर जलाकर उसमें से तांबा निकालकर ले गये। आग लगने के कारण उसके कमरे में काफी नुकसान हुआ है, जिसकी शिकायत पर पुलिस टीम ने ट्यूबवेल से तार चोरी करने के आरोप में संतोष उर्फ विनोद वासी अहियापुर जिला मुज्जफरपुर यूपी, मुराहु माझी वासी दीदार नगर जिला गाजीपुर यूपी व राम अवध वासी माहना जिला गाजीपुर यूपी गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया।
विज्ञापन



जान से मारने की धमकी देने का आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में कर्मबीर उर्फ कर्मा निवासी हथीरा को गिरफ्तार किया है। राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत मेंं बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसके गांव के लोग अपने घरों का कूड़ा करकट जोहड़ के पास डालते हैं। अक्तूबर 2024 को वह घर का कूड़ा जोहड़ में डालने के लिए जा रहा था। उसी समय कर्मा ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर अशोक, सलिंद्र व सोहन लाल भी मौके पर आ गये। उन सबने मिलकर उसके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने के धमकी देकर मौके से भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार जनवरी को आरोपी अशोक कुमार व सोहन लाल को जांच में शामिल कर आरोपी कर्मबीर उर्फ कर्मा को गिरफ्तार कर लिया। संवाद



ज्योतिसर स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक
कुरुक्षेत्र। शिक्षण संस्थानों में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें महिलाओं व लड़कियों को जागरूक किया जा रहा है। सेफ सिटी की टीम ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्योतिसर में विद्यार्थियों को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकारी दी। सेफ सिटी टीम की हैड कांस्टेबल नीलम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा मुस्तैद है। उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें