फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र। पुलिस ने कबूतरबाजी के मामलों पर नकेल कसते हुए मार्च 2023 के दर्ज एक मामले में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार उर्फ राजेश शर्मा निवासी भोगपुर जालंधर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मंदीप व अमित कुमार निवासी बारवा ने बताया था कि बेरोजगारी के चलते हम विदेश जाना चाहते थे। उनकी मुलाकात उनके जानकर के माध्यम से पूनम व उसके पति राजेश शर्मा से हुई जो विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वो उन दोनों को न्यूजीलैंड टूरिस्ट वीजा पर भेज देंगे जिसके लिए 30 लाख रुपये का खर्चा आएगा। आधी रकम 15 लाख रुपये वीजा लगने के बाद तथा आधी रकम न्यूजीलैंड पहुंच जाने पर देनी होगी।
उन्होंने अपने-अपने कागजात उनके फोन पर भेज दिए। कुछ दिन बाद उनका फोन आया कि आपका वीजा लग गया है आप दोनों रुपये भेज दो। रुपये डाल देने के बाद आरोपियों ने 13 जनवरी 2023 की मुंबई से न्यूजीलैंड की टिकट भेज दी तथा चंडीगढ़ से मुंबई की टिकट व होटल की बुकिंग नहीं भेजी। उनके बार-बार कहने पर आरोपियों ने फरवरी 2023 की टिकट भेज दी तथा चंडीगढ़ से मुंबई की टिकट व होटल की बुकिंग फिर भी नहीं भेजी जिस कारण उनकी एक फरवरी 2023 की टिकट भी रद्द हो गई। आरोपियों ने उनको विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ 12 लाख 85 हजार रुपये की ठगी की है। जिनकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज कर आरोपी राजेश कुमार उर्फ राजेश शर्मा को गिरफ्तार कर अदालत 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन



इंग्लैंड बैठे युवक से धोखाधड़ी करने का आरोपी भेजा जेल
लाडवा। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के एक मामले में लाडवा से एक आरोपी को काबू किया है। जिसकी पहचान कमलकांत निवासी विकास नगर के रूप में हुई है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में अनिता शर्मा निवासी लाडवा ने आरोप लगाते हुए बताया था कि उसका बडा लड़का राम अगस्त 2023 से स्टडी वीजा पर इंग्लैंड गया हुआ है। उनके पड़ोसी कमलकांत व उनके परिजनों ने उनको कहा कि आपका बेटा राम इंग्लैंड में वर्क वीजा चाहता है, तो साढ़े चार लाख रुपये राम का स्टडी वीजा को इंग्लैंड में ही वर्क वीजा में बदलवा देगा। एक लाख रुपये पहले देना होगा बकाया काम होने के बाद देना है। दिसंबर 2023 को उसके बेटे राम ने इंग्लैंड से उनके खाते में एक लाख रुपये भेज दिए। उसके बाद उसके रिश्तेदारों ने भी उनके कहने पर अपने बच्चों को विदेश भेजने किये आरोपियों को रुपये दे दिए। आरोपियों ने उनके व उनके रिश्तेदारों के करीब ढाई लाख रुपये ले लिए और उन्हें विदेश नहीं भेजा। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें