कुरुक्षेत्र। सोमवार रात को सेक्टर सात से चाेरों ने घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार चोरी कर ली। पुलिस में दी शिकायत में विकास पंजेटा ने बताया कि रात को दो बजे के करीब घर के बाहर उसने अपनी कार खड़ी की थी। सुबह जब कार को देखा तो गायब मिली। शिकायत मिलने पर थानेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों व कार की तलाश शुरू कर दी है।