फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इंग्लैंड भेजने का झांसा दे धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सात महीने पहले युवक को इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर 5.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकुश सैनी निवासी नलवी के कब्जे से 3.30 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में नौ फरवरी को दर्ज शिकायत में हर्ष सैनी निवासी गनगौरी ने बताया था कि आरोपी अंकुश सैनी ने आठ लाख रुपये में उसे इंग्लैंड भेजने का आश्वासन दिया था। उसकी बातों में आकर उसने आरोपी के खाते में कुल पांच लाख 70 हजार रुपये डाल दिए और उसे कागजात दिए थे। आरोपी ने कुछ समय बाद ही वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी आरोपी ने उसे विदेश नहीं भेजा और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी अंकुश सैनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें