फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गोदाम से हजारों रुपये का सामान चोरी

Tue, 10 Sep 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। रादौर मार्ग पर बन मोड़ के पास बने गोदाम से जीरे के कट्टे, घी, तेल सहित हजारों रुपये का सामान चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नवीन गर्ग ने बताया कि बन मोड पर उसका घी, तेल का गोदाम है । आठ सितंबर को शाम करीब छह बजे वह अपने गोदाम का ताला लगाकर घर चला गया था। सोमवार सुबह समय करीब साढ़े आठ बजे जब वह गोदाम पर पहुचा तो गोदाम का ताला टूटा हुआ मिला। गोदाम की जांच की तो 10 टीन सरसो के तेल, एक गाडी की बैटरी, स्टीरियो डैक व आठ कट्टे जीरी के गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें