कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले युवक पर हथियारों से लैस होकर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित कुमार निवासी रावगढ़ ने अपने साथियों के साथ युवक के भाई पर भी हमला जख्मी किया था। थाना केयूके में 30 सितंबर को दर्ज शिकायत में अनिल उर्फ मोटा निवासी ज्योतिसर ने बताया था कि वह 29 सितंबर को मंदिर के पास सड़क पर बैठा था। उसी समय दो बाइक पर आए पांच-छह युवकों ने उस पर गंडासी, लोहे की राॅड व डंडों से हमला जख्मी कर दिया था। शोर मचाने पर उसका भाई मौके पर आया तो आरोपियों ने उसको भी लोहे की राॅड व गंडासी मारकर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
बाइक चुराने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। डेढ़ महीना पहले बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्षय निवासी बोढि जिला जेल में ही बंद था। थाना शहर थानेसर में 23 अगस्त को दर्ज शिकायत में मोहन सिंह निवासी सेक्टर-13 ने बताया था कि उसने अपनी बाइक सुबह के समय अपने घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद वह घर से बाहर आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी अक्षय को प्रोडक्शन वारंट लेकर जेल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया।