फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर के शौचालयों से चोरी करते हुए आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर स्थित शौचालयों से टोंटियां व अन्य सामान चोरी कर रहे एक आरोपी को काबू किया गया है। प्रोफेसर कॉलोनी वासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वाह फाउंडेशन द्वारा शौचालयों की देखरेख की जा रही है। इसी के चलते वह शौचालयों का निरीक्षण करने गया तो बंद किए गए शौचालय नंबर सात के अंदर से आवाज सुनाई दी। उन्होंने शौचालय के अंदर देखा तो एक युवक टोंटियां व अन्य सामान चोरी कर रहा था। यह सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्त में ले लिया, जिसने अपना नाम रोहित वासी कैथल बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




14 वर्षीय किशोर गायब, नहीं लगा सुराग
शाहाबाद। कलसाना गांव से एक किशोर गायब हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा 31 मई की सुबह घर से खेलने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं आया। उसकी आसपास तलाश भी जिसके बावजूद कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


दवाई लेने गई मां-बेटी लापता, नहीं लगा सुराग
पिपली। दवाई लेने के लिए पूंडरी जिला कैथल गई मां-बेटी लापता हो गई, जिनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस को दी शिकायत में अमर कॉलोनी वासी एक व्यक्ति ने बताया कि 31 मई को उसकी पत्नी व 13 वर्षीय बेटी सुबह दवाई लेने के लिए पूंडरी गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। अपने स्तर पर उनकी तलाश की इसके बावजूद कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें