कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने सूचना के आधार पर मंडोखरा गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह उर्फ मख्खन को उसके मकान से 26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
टीम के प्रभारी के मुताबिक 13 फरवरी आरोपी के घर की तलाशी ली। इस दौरान इसके कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। संवाद
-
-