आधा किलो अफीम के साथ पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। थाना शाहाबाद पुलिस ने आरोपी राजबीर सिंह उर्फ राजा वासी बराड़ा रोड शाहाबाद को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राजबीर सिंह उर्फ राजा अफीम बेचता है। आरोपी अफीम लेकर बराड़ा चौक की तरफ आएगा। इस पर टीम ने बराडा चौक के पास नाकाबंदी कर दी। जांच के दौरान शक होने पर टीम ने आरोपी को रोककर तलाशी ली। इस पर उससे आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। अदालत ने आरोपी को 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।