फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जानकार बनकर साइबर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जानकार बनकर दो लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में आरोपी अमन वर्मा वासी कानपुर यूपी को गिरफ्तार किया है। थाना झांसा एरिया वासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को उसकी सास के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसका भतीजा रमन बोल रहा है। उसने कहा कि वह उनके खाते में 7 लाख 60 हजार रुपए डाल देता है। आप अपना खाता नंबर बता दे दो। उसकी सास ने अपना खाता नंबर उसे दे दिया उसके बाद आरोपी ने कहा कि उसने आपके खाते में 7 लाख 60 हजार रुपए डाल दिए हैं भारत वापस आकर ले लेगा।्र
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसकी सास के पास फोन आया जिसमें आरोपी ने बताया कि उसने ट्रैवल एजेंट को रुपये देने हैं एक खाता नंबर देकर कहा कि इसमें दो लाख रुपये डाल दो। उसकी सास ने बैंक में जाकर आरोपी द्वारा दिए गए खाते में दो लाख रुपये डाल दिए, उसके बाद 25 और 26 मार्च को और रुपये खाते में डालने के लिए फोन आया तो उसे साइबर ठगी का शक हुआ और रुपये देने से मना कर दिया। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की गई। 24 मई को थाना साइबर टीम ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें