फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जेल में मोबाइल फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जेल में मोबाइल फेंकने के मामले में सीआईए एक की टीम ने खेडी मारकंडा के रहने वाले आरोपी हरप्रीत उर्फ हैपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि थाना शहर थानेसर पुलिस को उप जेल अधीक्षक शिवेंद्र पाल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे जिला जेल में गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैदी बंदी राजकुमार से बिना सिम के मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन



शिकायत पर थाना शहर थानेसर में परिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 15 अक्टूबर 2025 को आरोपी राज कुमार को मामले में गिरफ्तार किया गया था। 18 अक्टूबर 2025 को करनाल जिला के राहडा गांव निवासी आरोपी उमराव उर्फ अमर को गिरफ्तार किया गया था। चार नवंबर 2025 को आरोपी अजय को मामले में गिरफ्तार किया गया था। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें