कुरुक्षेत्र। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने के आरोप में सीआईए लाडवा की टीम ने यमुनानगर जिला के मोहडी गांव निवासी आरोपी आदिल को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
एसडीओ बिजली निगम लाडवा कार्यालय से प्राप्त शिकायतों में बताया गया कि चोरों द्वारा नवंबर 2025 में थाना लाडवा क्षेत्र के गांव बपदा वासी किसान के खेतों से ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी कर लिया था। जिस पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौका पर जाकर चोरी हुए ट्रांसफार्मरों के सामान का आंकलन किया। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की गई। चार मई को टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के आरोपी सलीम वासी छोटा बांस रादौर जिला यमुनानगर व जिसान वासी सालापुर जिला शामली यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी प्रवीन कुमार वासी जठलाना जिला यमुनानगर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से रिमांड अवधि के दौरान 231 किलोग्राम तार तांबा, लोहा पत्ती बरामद की गई थी। संवाद