पुलिस ने सुएं की नोक पर 220 रुपये छीनने के मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अमन वासी मतरौली थाना संभालखा (पानीपत) से छीने गए 220 रुपये व वारदात में इस्तेमाल बर्फ तोड़ने वाला सुआं बरामद करके उसे जेल भेज दिया है।
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 25 अक्तूबर को सोनू नारनौंद (हिसार) ने थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर को जब वह अपनी मजदूरी के 300 रुपये लेकर घर जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने बर्फ तोड़ने वाले सुएं की नोक पर उससे 220 रुपये छीन लिए और फरार हो गया था। सोनू की शिकायत पर थाना केयूके पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया।