फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा टीम ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पंजाब के लुधियाना जिले के गांव मांगली निजी के रहने वाले रविंद्र सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करने के उपरांत तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को यमुनानगर के गांव दौलतपुर निवासी सुखदेव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता है। इसके लिए उसने शहर में संचालित एक इमीग्रेशन सेंटर पर संपर्क किया, जहां संचालक ने उसे कुल साढ़े नौ लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया में वर्क वीजा पर भेजने की बात कहते हुए आधे रुपये पहले मांगे व बाकी वहां मिलने वाले वेतन से काटने की बात कही।
इसके बाद उसने अपने कागजात व आधे रुपये आरोपी को दे दिए। कुछ समय बाद सुखदेव ने आरोपी से संपर्क कर पूछा तो काम जल्दी होने की बात कही। शक हाेने पर दी रकम वापस मांगी तो वह उसे धमकी देने लगा। अब आरोपी न तो रकम वापस कर रहा है और न ही उनको विदेश भेज रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें