फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सिक्योरिटी गार्ड की पीटकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकुश निवासी बूढ़ा को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। विदित रहे कि रविवार की रात को सलेमपुर गांव की राइस मिल में एक सिक्योरिटी गार्ड की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी भी उसी राइस मिल में सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। मृतक की पहचान 62 वर्षीय सतीश शर्मा निवासी सलेमपुर के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रविवार की रात करीब एक बजकर 10 मिनट पर उसे श्याम राइस मिल से अंकुश निवासी बरोट का फोन आया था कि उसके पिता की हालत खराब हो गई है। वह राइस मिल में पहुंचा तो उसके पिता सतीश शर्मा बेहोशी की हालत में नीचे पड़े थे। अंकुश हाथ में डंडा लेकर साथ ही खड़ा था और उसके पिता को गालियां दे रहा था। घायलावस्था में वह अपने पिता को अस्पताल लेकर गया जहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया था। उधर इस संबंध में थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी ताकि उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें