फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शाहाबाद में घर पर अकेली नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोनू नाम के युवक पर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि चार नवंबर को उसका बेटा किसी काम से शहर गया हुआ था। घर पर पौत्र और नाबालिग पौत्री मौजूद थे। दोपहर को पौत्र पड़ोस में चला गया जब वापस आया तो एक युवक छत पर और दूसरा गली में खड़ा होकर घर की निगरानी कर रहा था। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने लात मारकर खोला तो सोनू को अपनी बहन के साथ जबरदस्ती करते देखा। इसके बाद आरोपी भाग गया। नाबालिग ने भी परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। एसएचओ सुरेंद्र सिंधु के अनुसार आरोपी गिरफ्तार है। उस पर पहले भी लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें