फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद रोड पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जांच अधिकारी हवलदार सीता राम ने बताया कि जगदीश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ पर दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में जगदीश निवासी थडौली ने कहा कि वह अपनी पत्नी जीतो देवी के साथ किसी काम से ठोल गया था। वापसी के दौरान उसने अपनी पत्नी जीतो देवी को गांव ठोल से सुभाष निवासी निहारसी की बाइक पर घर जाने के लिए बैठा दिया था। जैसे ही वे ठोल मंडी के सामने ठोल शाहबाद रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें