पैर बांधकर 34 भैंस व कटड़ों को भरकर हिमाचल से सहारनपुर ले जा रहा ट्रक लाडवा-शाहाबाद कंदौली रोड पर अचानक से पलट गया। हाथ पैर बंधे होने के कारण पशु एक दूसरे पर गिर गए, जिससे कई के पैर तो कुछ के सींग टूट गए। वहीं एक की मृत्यु हो गई और नौ लापता हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक कब्जे में लिया। बाबैन पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल भैंसों का इलाज कराया गया।
जानकारी अनुसार यह ट्रक भैंसों व कटड़ों से ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। ट्रक में लदे पशुओं के पैर बंधे होने के कारण पलटने पर वह एक दूसरे में ही उलझ गए। सूचना मिलते ही कंदौली, भैणी के ग्रामीणों वहां पहुंच गए और पशुओं के रस्से काटकर उन्हें मुक्त कराया। पशु चिकित्सालय बाबैन के चिकित्सक डा. रोहताश सैनी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पशुओं को प्राथमिक उपचार दिया। डॉ. राहेताश सिंह व संदीप कुमार ने बताया कि कई पशुओं की टांगे टूट गई है और कुछ के सिंग टूटे गए है। वहीं कुछ चोट लगने के कारण बेहोशी हो गए थे।
ग्रामीण अनिल कुमार, करम सिंह, जग्गी व रामपल के अलावा मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक में से पशुओं को भरा हुआ था, जिसके कारण शायद ट्रक चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और पलट गया। इसमें एक पशु की मौत भी हो गई। हादसे के बारे मेें जब ट्रक चालक से बात की गई तो उसने बताया कि भैंसो को हिमाचल से खरीदकर लाया गया था और सहारनपुर ले जाया जा रहा था। जैसे ही ट्रक गांव कदौली के पास पहुंचा तो लाडवा की और से तेज गति से आ रही एक कार के लिए साइड दबाने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और गेंहू के खेत मेें पलट गया। बाबैन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पशु ता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।