इस हादसे के बाद मोटर साइकिल चालक लकी, उसकी बहन और सहेली गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटनास्थल पर अचानक चिल्लाने और दर्द भरी आवाज सुनकर राहगीर जब तक इनकी सहायता के लिये पहुंचे, इसी बीच पीछे से इनके परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गये।
इधर सड़क हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची और घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। जहां इन तीनों से एक युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल भाई-बहन को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इधर पुलिस ने हादसे के संदर्भ में मामला दर्ज कर फरार स्कार्पियो के अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।
तीन बहनों का इकलौता भाई है लकी
भारती के घर में खुशी की जगह मातम का माहौल छाया चुका है, क्योंकि भारती और उसका इकलौता भाई लक्की इस समय चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन हैं। बताया गया है कि लकी तीन बहनों का इकलौता भाई है। वहीं जिस भारती को दो दिन बाद दुल्हन बनकर विवाह मंडप में बैठना था, वह गंभीर रूप से जख्मी होने के चलते अस्पताल में दाखिल है।