फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाईकिलों की टक्कर में एक की सवार की मौत व एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा धन धन सतगुरु गोबिंद माजरा रोड धुराला के सामने दो बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलाब सिंह धुराला ने थाना झांसा में दी शिकायत में बताया कि वह डेरा धन धन सतगुरु गोबिंद माजरा रोड धुराला के सामने खड़ा था। उसका चाचा बाज सिंह मोटर साइकिल पर गोबिंद माजरा से आ रहे थे। बाइक उसका चाचा बाज सिंह चला रहा था और जनक राज वासी धुराला उसके पीछे बैठा था। इस दौरान गांव धुराला की और से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसके चाचा की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए और बेसुध हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को कुरुक्षेत्र अस्पताल में ले गए जहां पर उसके चाचा की तबीयत खराब होने से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान उसके चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें