फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदिहाड़े महिला से चैन व मोबाइल छीनकर बाइक सवार दो युवक फरार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक ने महिला से चैन छीन ली और फरार हो गए। महिला अपने बच्चों को लेकर अपने घर की ओर जा रही थी पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा उनकी तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिटी चौकी इंचार्ज राजपाल ने बताया कि शहरवासी महिला भूमिका ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि वह दोपहर के समय अपने बच्चों के साथ बाजार आई थी। वापिस घर लौटे समय बाईजी वाली गली में एक बाइक सवार दो युवक आए और उसके गले की चैन व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दोनों युवकों ने अपना मुंह ढका हुआ था। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज राजपाल ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें